सऊदी अरब को ब्रिटेन की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54209-सऊदी_अरब_को_ब्रिटेन_की_चेतावनी
ब्रिटेन ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रियाज़ सरकार ने यमन की घेराबंदी समाप्त नहीं की तो उसके और लंदन के रिश्तों को नुक़सान पहुंच सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०१७ १६:२२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब को ब्रिटेन की चेतावनी

ब्रिटेन ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रियाज़ सरकार ने यमन की घेराबंदी समाप्त नहीं की तो उसके और लंदन के रिश्तों को नुक़सान पहुंच सकता है।

ब्रिटेन की अंतर्राष्ट्रीय विकास मामले की मंत्री पेनी मोर्डाउन्ट ने कहा कि सऊदी अरब द्वारा यमन की घेराबंदी जारी रखने की ज़िद, लंदन और रियाज़ के रिश्तों को नुक़सान पुंहचा रही है।

ब्रिटिश अख़बार डेली टेलीग्राफ़ ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन की आर्थिक एवं अंतर्राष्ट्रीय विकास के मामलों की मंत्री  पेनी मोर्डाउन्ट ने कहा कि सऊदी अरब को इस बात का हक़ नहीं है कि वह यमन की आम जनता को उनके मूलभूत अधिकारों से वंचित रखे। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब यमन की जनता के लिए भेजी जाने वाली मानवीय सहायता जैसे खाद्य पदार्थ एवं चिकित्सा सामग्री भी नहीं पहुंचने दे रहा है जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है।

पेनी मोर्डाउन्ट ने चेतावनी दी कि अगर सऊदी अरब ने अपना ग़ैर इंसानी रवैया जारी रखा  तो लंदन और रियाज़ के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। ब्रिटिश मंत्री ने कहा कि चार लाख से अधिक यमनी बच्चे भूखे हैं, यदि खाद्य पदार्थ यमन तक नहीं पहुंचता है  तो मृतकों की संख्या में तेज़ी वृद्धि होगी।

उल्लेखनीय है कि आले सऊद शासन को हथियार बेचने के कारण ब्रिटेन सरकार पर अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की ओर से दबाव बढ़ता जा रहा है। स्वयं ब्रिटेन की जनता ने कई बार विरोध प्रदर्शन करके अपने देश की सरकार से मांग की है कि वह सऊदी सरकार को हथियार बेचना बंद करे।

ज्ञात रहे कि यमन पर सऊदी के पाश्विक हमलों की शुरुआत से, ब्रिटिश सरकार ने सऊदी अरब को अरबों पाउंड के हथियार बेचने की अनुमति दी थी। (RZ)