सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर यमनी सेना का मिज़ाइल हमला
यमनी सेना ने सऊदी अरब के पाश्विक हमलों का जवाब देते हुए सऊदी गठबंधन के सैन्य ठिकाने पर क़ाहिर-2 मिज़ाइल से हमला किया है।
स्पूतनीक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के यमनी सेना ने पूर्वी सनआ में स्थित सऊदी अरब के एजेंटों के एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने को निशाना बनाते हुए क़ाहिर-2 मिज़ाइल से निशाना बनाया है। इस मिज़ाइल हमले में कई एजेंटों के मारे जाने की सूचना है।
क़ाहिर-2 मिज़ाइल 400 किलोमीटर तक अपने लक्ष्य को लक्षित करने में सक्षम है। इस मिज़ाइल हमले में यमन के भगौड़े और त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी के समर्थक दर्जनों एजेंट मारे और घायल हुए हैं। यमनी सैन्य सूत्रों के अनुसार मरने वालों में कई सऊदी सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
उल्लेखनीय है कि यमनी सेना ने अपने बयान में कहा है कि यह मिज़ाइल हमला सऊदी अरब के यमन पर जारी पाश्विक हमलों के 1000 दिन पूरे होने के जवाब में किया गया है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब द्वारा यमन पर थोपे गये युद्ध के कारण 13 हज़ार से अधिक लोग हताहत और दसियों हज़ार लोग घायल हो चुके हैं जबकि इस देश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी का सामना है और विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियां फैल रही हैं। (RZ)