यमन में नए मीज़ाइल सिस्टम का अनावरण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54791-यमन_में_नए_मीज़ाइल_सिस्टम_का_अनावरण
यमन की सेना ने मंदब-1 नामक एक नए समुद्री मीज़ाइल सिस्टम का अनावरण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०१७ ०७:१६ Asia/Kolkata
  • यमन में नए मीज़ाइल सिस्टम का अनावरण

यमन की सेना ने मंदब-1 नामक एक नए समुद्री मीज़ाइल सिस्टम का अनावरण किया है।

यमन की सेना ने इस बात पर बल देते हुए कि यह नया मीज़ाइल सिस्टम, समुद्री लक्ष्यों को तबाह करने की उच्च क्षमता रखता है, बताया है कि मंदब-1 मीज़ाइल सिस्टम की तकनीक इस प्रकार की है कि दुश्मन उसे ट्रेस नहीं कर पाएंगे।

 

इस बीच यमन की उच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख ने कहा है कि यमनी बलों की मीज़ाइल क्षमता के बारे में जो कुछ बताया गया है वह उसकी शक्ति का केवल एक छोटा सा भाग है। सालेह सम्माद ने कहा कि यमनी बलों के पास एेसे मीज़ाइल हैं जिनकी मारक और विध्वंसक क्षमता के बारे में कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि आले सऊद की ओर से यमन की कड़ी घेराबंदी के बावजूद यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की प्रतिरक्षा शक्ति में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। (HN)