बग़दाद में बम धमाका
Dec ३०, २०१७ १४:०९ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिण-पश्चिमी भाग में एक बम धमाका हुआ जिसमें कम से कम 3 लोग घायल हुए।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, यह धमाका दक्षिण-पश्चिमी बग़दाद के बया इलाक़े में एक सड़क पर हुआ।
पिछले रविवार को भी बग़दाद में एक व्यापारिक केन्द्र के निकट बम धमाके में 6 नागरिक हताहत या घायल हुए थे।
इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के संगठनात्मक विनाश के बावजूद अभी भी इस आतंकवादी गुट के बचे खुचे तत्व इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं और छिटपुट आतंकवादी हमले करते रहते हैं। (MAQ/N)
टैग्स