सऊदी अरब के भीषण हमले में 10 यमनी महिलाएं हताहत
सऊदी अरब यमन के हुदैदा प्रांत के अलख़ूख़ा इलाक़े पर भीषण बमबारी करके 10 यमनी महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया।
समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार यमन के हुदैदा प्रांत के अलख़ूख़ा क्षेत्र पर सऊदी गठबंधन ने शनिवार की सुबह भीषण बमबारी की है। सऊदी युद्धक विमानों के ताज़ा हमलों में 10 यमनी महिलाएं हताहत हुई हैं जबकि दसियों गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों में कई की हालत चिंताजनक बताई गई है।
उल्लेखनीय है कि 1 दिसंबर, 2017 से दिसंबर 26/ 2017 तक, 600 यमनी नागरिक सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में हताहत और घायल हुए हैं।
इस बीच यमनी सैन्य सूत्रों ने सूचना दी है कि यमन के हज्जा प्रांत में सऊदी अरब का एक लड़ाकू विमान गिरकर तबाह हो गया है। अभी इस संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब, अमेरिका, इस्राईल और अपने दूसरे अरब सहयोगियों के साथ मिलकर 26 मार्च, 2015 से यमन के त्यागपत्र दे चुके भगौड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में लाने और इस देश पर अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए यमन की निर्दोष जनता पर बमों की बारिश कर रहा है।
अबतक सऊदी गठबंधन के पाश्विक हमलों में हज़ारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं जबकि दसियों हज़ार लोग घायल व लाखों लोग बेघर हो गए हैं। यमन की जनता सऊदी अरब के हमलों के कारण भुखमरी और हैज़ा जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार हो चुकी है। (RZ)