इराक़ में दाइश का नया सरग़ना ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55039-इराक़_में_दाइश_का_नया_सरग़ना_ढेर
इराक़ के बाक़ूबा शहर में दाइश का नया सरग़ना मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०१, २०१८ १२:३३ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश का नया सरग़ना ढेर

इराक़ के बाक़ूबा शहर में दाइश का नया सरग़ना मारा गया।

दियाला की प्रांतीय परिषद की सुरक्षा समिति ने बताया कि बाक़ूबा शहर के पूर्वोत्तर में दाइश का नया सरग़ना मारा गया और इस आतंकवादी गुट के 3 ठिकाने भी ध्वस्त हुए।

दियाला की प्रांतीय परिषद की सुरक्षा समिति के प्रमुख सादिक़ अलहुसैनी ने कहा कि वायु सेना ने बाक़ूबा से 90 किलोमीटर पूर्वोत्तर में नफ़्त ख़ाना इलाक़े में हवाई कार्यवाही की जिसमें दाइश का यह सरग़ना मारा गया।

उन्होंने बताया कि इराक़ी फ़ोर्सेज़ ने इसी प्रकार वादी सलाब और हावियुल अज़ीम में दाइश के 3 ठिकाने ध्वस्त किए।

हालांकि इराक़ में दाइश का संगठनात्मक रूप से अंत हो चुका है लेकिन दाइश के बचे खुचे तत्व अभी भी छोटे गुटों में इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध कर रहे हैं। (MAQ/N)