सऊदी अरब में पेट्रोल के मूल्यों में ज़बरदस्त वृद्धि
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55119-सऊदी_अरब_में_पेट्रोल_के_मूल्यों_में_ज़बरदस्त_वृद्धि
सऊदी अरब में पेट्रोल के मूल्यों में एक 127 प्रतिशत वृद्धि कर दी गयी है जबकि सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात ने अपने बजट नुक़सान को कम करने के लिए बहुत सी वस्तुओं पर वैट या वैल्यु एडेड टैक्स लगा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०२, २०१८ १५:४८ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में पेट्रोल के मूल्यों में ज़बरदस्त वृद्धि

सऊदी अरब में पेट्रोल के मूल्यों में एक 127 प्रतिशत वृद्धि कर दी गयी है जबकि सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात ने अपने बजट नुक़सान को कम करने के लिए बहुत सी वस्तुओं पर वैट या वैल्यु एडेड टैक्स लगा दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात में विभिन्न वस्तुओं पर ऐसी हालत में वैट लगाया गया है कि जब यह दोनों देश काफ़ी समय से इस बात पर गर्व कर रहे थे कि वह तेल की बड़ी आय के कारण कोई अतिरिक्त टैक्स वसूल नहीं करते।

उम्मीद थी कि विभिन्न वस्तुओं पर वैट लगाए जाने के करण 2018 में सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात को 21 अरब डालर का मुनाफ़ा होगा। इन दोनों देशों में जिन वस्तुओं पर वैट लगाया गया है उनमें खाद्य पदार्थ, टैक्सटाइल, हीरे जवाहेरात, इल्केट्रानिक उपकरण, मोबाइल सेट, होटलों के किराए और बिजली व पानी के बिल इत्यादि शामिल हैं।

सऊदी अरब ने बढ़ती हुई आर्थिक समस्याओं के कारण पिछले वर्ष अपनी कई विकास योजनाओं को भी रोक दिया था और सरकारी कर्मियों के वेतन में कमी कर दी और बिजली पर सब्सिडी भी ख़त्म कर दी। (AK)