यमन, विभिन्न क्षेत्रों पर सऊदी हमले यथावत जारी, कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55127-यमन_विभिन्न_क्षेत्रों_पर_सऊदी_हमले_यथावत_जारी_कई_हताहत
यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर सऊदी हमलों और यमन के जवाबी हमलों का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०२, २०१८ १६:५७ Asia/Kolkata
  • यमन, विभिन्न क्षेत्रों पर सऊदी हमले यथावत जारी, कई हताहत

यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर सऊदी हमलों और यमन के जवाबी हमलों का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा।

सूत्रो के अनुसार यमन के सीमावर्ती क्षेत्रों मजाज़ा और रबूआ सहित विभिन्न क्षेत्रों पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने हमले किए। सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने सादा प्रांत के मजज़ा और बाक़म क्षेत्र के विभिन्न इलाक़ों पर भी आठ बार बमबारी की।

सऊदी अतिक्रमण के जवाब में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने भी दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान में सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें कई सऊदी सैनिक हताहत और घायल हुए हैं।

यमन के उत्तरी प्रांत अलजौफ़ के आसपास में स्थित अलअबीद क्षेत्र पर भी यमनी सेना के जवाबी हमले में सऊदी गठबंधन के कई सैनिक मारे गये और घायल हुए। 

सऊदी अरब मार्च 2015 से निर्धन अरब देश यमन पर व्यापक हमले कर रहा है जिसमें अब तक तीस हज़ार से अधिक अधिक यमनी शहरी हतातह और घायल हो चुके हैं। (AK)