सऊदी अरब के हमले में 9 आम यमनी हताहत
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के पश्चिम में स्थित अलहुदैदा प्रांत में बमबारी की
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने बुधवार की रात को यमन के पश्चिम में स्थित अलहुदैदा प्रांत में बमबारी की जिससे नौ आम यमनी मारे गये जबकि कई अन्य घायल भी हो गये।
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इससे पहले भी बारमबार यमनी जनता पर बमबारी की है। सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में अब तक 13 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं जबकि इन हमलों में दसियों हज़ार हताहत और लाखों बेघर हो चुके हैं।
इसी प्रकार इन हमलों में यमन की मूलभूत संरचनायें तबाह हो चुकी हैं। निर्धन देश यमन पर सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के कारण वहां के लोगों को खाद्य पदार्थों, दवाओं और ज़रूरत की दूसरी चीज़ों की भारी कमी का सामना है। इसी प्रकार ये हमले यमन में विभिन्न प्रकार की बामारी फैलने का कारण बने हैं।
ज्ञात रहे कि यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को दोबारा सत्ता में वापस लाने के बहाने सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 से यमन पर हमला आरंभ किया है जो अब तक जारी है और यह हमला उसने अमेरिका की हरी झंडी से आरंभ किया है। MM