यमन ने सऊदी अरब के 2 युद्धक विमान मार गिराए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55455-यमन_ने_सऊदी_अरब_के_2_युद्धक_विमान_मार_गिराए
यमनी सेना ने सऊदी अरब का एक युद्धक विमान मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०१८ ०८:११ Asia/Kolkata
  • यमन ने सऊदी अरब के 2 युद्धक विमान मार गिराए

यमनी सेना ने सऊदी अरब का एक युद्धक विमान मार गिराया है।

सोमवार की सुबह यमन की राजधानी सनआ के ऊपर उड़ान भरने वाले सऊदी अरब के एफ़-15 विमान को मार गिराया गया।

अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इससे पहले रविवार की शाम को भी यमनी विमान भेदी तोपों ने एक सऊदी जैट फ़ाइटर को सआदा प्रांत के पर्वतीय इलाक़े में निशाना बनाया था।

यमनी बैलिस्टिक मिसाइलों के हमलों से जहां सऊदी अरब और उसके घटक देश बौखलाहट का शिकार थे, अब युद्धक विमानों को यमनी सेना द्वारा निशाना बनाए जाने से निश्चित रूप से उनकी चिंताओं में और वृद्धि हो जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि सआदा प्रांत में सऊदी युद्धक विमान को सतह से हवा में मार करने वाली विमान भेदी तोपों से निशाना बनाया गया है।

यमनी सेना ने जिन 2 सऊदी युद्धक विमानों को मार गिराया है, वे विमान यमन पर हवाई हमले करते थे। msm