ट्रम्प के निर्णय से हिंसा फैलेगीः साएब उरैक़ात
फ़िलिस्तीन मुक्ति मोर्चा के क्रियान्वयन समिति के सचिव ने सोमवार को नार्वे के विदेशमंत्री के साथ भेंट में कहा कि बैतुल मुकद्दस के खिलाफ ट्रम्प के निर्णय से क्षेत्र में युद्ध और हिंसा अधिक होगी।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार साएब उरैक़ात ने रामल्लाह में नार्वे के विदेशमंत्री से भेंट में कहा कि युद्ध सदैव एक पक्ष या संबंधित पक्षों की ओर से कानून के उल्लंघन के परिणाम में होता है।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों की सुरक्षा का अर्थ शांति की सुरक्षा है और फिलिस्तीन मुक्ति मोर्चा फिलिस्तीन से संबंधित समस्त समस्याओं के आखिरी समाधान के एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेन्स कराये जाने के प्रयास में है।
रामल्लाह जाने से पहले नार्वे के विदेशमंत्री ने तेलअवीव में जायोनी प्रधानमंत्री से भेंटवार्ता की थी। नार्वे के विदेश मंत्री फिलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास से भेंटवार्ता करने वाले हैं।
ज्ञात रहे कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पैमाने पर वाले विरोधों के बावजूद 6 दिसंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बैतुल मुकद्दस को जायोनी शासन की राजधानी घोषित कर दिया था।
इसी प्रकार ट्रम्प ने अमेरिकी विदेशमंत्रालय के अधिकारियों का आह्वान किया था कि वे अमेरिकी दूतावास को तेलअवीव से बैतुल मुकद्दस स्थानांतरित करने की भूमि प्रशस्त करें। MM