सऊदी एफ़-15 युद्धक विमान यमन ने कैसे गिराया? देखें वीडियो
यमन ने सऊदी अरब के एफ़-15 युद्धक विमान को गिराकर सऊदी-यमन युद्ध में शक्ति का संतुलन अपने पक्ष में कर लिया है।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बल अंसारुल्लाह ने एफ़-15 युद्धक विमान को मार गिराने का एक वीडियो मीडिया में जारी किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
रविवार की सुबह यमनी बलों ने सनआ के इलाक़े में बमबारी करने वाले सऊदी अरब के इस अमरीकी युद्धक विमान को मार गिराया था, जिसकी वीडियो थर्मोग्राफ़िक कैमरे से ली गई और उसके बाद मीडिया में जारी कर दी गई।
इस वीडियो फ़ुटेज में देखा जा सकता है कि एफ़-15 युद्धक विमान का पायलट मिसाइल के विमान से टकराने से पहले ईंधन के दो टैंक विमान से नीचे गिराता है और विमान की स्पीड बढ़ा देता है, लेकिन इसके बावजूद यमनी गाइडेड मिसाइल ठीक निशाने पर लगता है और लेक्ष्य नष्ट हो जाता है।
इससे पहले यमनी सेना ने रियाज़ हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर करके अरब अधिकारियों को आश्चर्य में डाल दिया था और सऊदी अरब एवं संयुक्त अरब इमारात के शासकों के दिल की धड़कने तेज़ कर दी थीं। msm