सऊदी हमले और बिगड़ती हुई यमन की शिक्षा व्यवस्था
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55671-सऊदी_हमले_और_बिगड़ती_हुई_यमन_की_शिक्षा_व्यवस्था
सऊदी अरब की ओर से यमन पर जारी हमलों में अबतक लगभग 1400 स्कूल पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०१८ १३:०७ Asia/Kolkata
  • सऊदी हमले और  बिगड़ती हुई यमन की शिक्षा व्यवस्था

सऊदी अरब की ओर से यमन पर जारी हमलों में अबतक लगभग 1400 स्कूल पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं।

यमन पर सऊदी हमलों को आरंभ हुए अब तीन वर्षों का समय होने जा रहा है।  इन अमानीवय हमलों में जहां कुछ अल्पावधि के दुष्परिणाम सामने आए हैं वहीं पर कुछ एेसे भी दुष्परिणाम हैं जिनका प्रभाव लंबे समय तक बाक़ी रहेगा।  यमन युद्ध के विध्वसंक दुष्प्रभावों में से एक,वहां की शिक्षा के आधारभूत ढांचे का नष्ट हो जाना है।  दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि यमन पर सऊदी बम्बारी के कारण अब वहां पर व्यवहारिक रूप में शिक्षा देने के लिए कोम केन्द्र बाक़ी नहीं रहा है।  अलजज़ीरा टीवी चैनेल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यमन में सऊदी बम्बारी के कारण लगभग 1400 स्कूल पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं जबकि आॅक्सफ़ाम संस्था के अनुसार वहां पर 1600 से अधिक स्कूल नष्ट हुए हैं।

किसी देश के अधिकांश स्कूलों का नष्ट हो जाना, उस देश की शिक्षा व्यवस्था के नष्ट होने के अर्थ में है।  यूनेस्कों की रिपोर्ट के अनुसार यमन में लगभग 45 लाख बच्चे इस समय पढाई से वंचित हैं। इन बच्चों का पढ़ाई से वंचित होने का मुख्य कारण सऊदी अरब की बमबारी है जिसके कारण बच्चों के स्कूल पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं।  उधर यमन युद्ध में इस देश के बहुत से शिक्षक या तो मारे गए हैं या फिर घायल हो गए हैं।  युद्ध में यमन पर की गई बमबारी के बाद अब वहां पर पढ़ने और पढ़ाने की व्यवस्था लगभग समाप्त हो गई है।  यमन के 70 प्रतिशत शिक्षक महीनों से वेतन प्राप्त नहीं कर सके हैं जिसके कारण वे शिक्षक का पेशा छोड़कर दूसरे काम ढूंढने लगे हैं।

हालांकि युद्ध के दुष्प्रभाव बहुत बुरे होते हैं किंतु शिक्षा पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव बहुत ही विध्वंसक होते हैं।  इसका मुख्य कारण यह है कि हर देश का भविष्य उस देश की शिक्षा से जुड़ा होता है।  किसी एक बच्चे का शिक्षा से वंचित होना उस देश के भविष्य को बुरी तरह से प्रभावित करता है जहां का बच्चा पढ़ाई से वंचित हो रहा है।  सऊदी अरब के हवाई हमलों से यमन का भविष्य भी कुछ एेसा ही हो गया है।