बहरैन, 3 युवाओं की शहादत की बर्सी, व्यापक प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55971-बहरैन_3_युवाओं_की_शहादत_की_बर्सी_व्यापक_प्रदर्शन
बहरैन की जनता ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में तीन बहरैनी युवाओं की शहादत की बर्सी पर सोमवार को व्यापक प्रदर्शन किए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १६, २०१८ ०७:३५ Asia/Kolkata
  • बहरैन, 3 युवाओं की शहादत की बर्सी, व्यापक प्रदर्शन

बहरैन की जनता ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में तीन बहरैनी युवाओं की शहादत की बर्सी पर सोमवार को व्यापक प्रदर्शन किए।

बहरैन के आले ख़लीफ़ा शासन ने जनवरी 2017 को इन तीन युवाओं को मौत की सज़ा दे दी थी।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी जनता ने इन प्रदर्शनों के दौरान बहरैनी जनता के हत्यारों विशेषकर बहरैन नरेश से बदला लेने की मांग की।

बहरैनी सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले से हमला किया और लाठी चार्ज कर दी।

बहरैन की अलवेफ़ाक़ पार्टी के उप महासचिव शैख़ हुसैन देही ने हाल ही में बल दिया था कि बहरैन की दिखावटी अदालत से जनता के विरुद्ध मौत की सज़ा का आदेश जारी होना, प्रशासन का जनता से बदला लेना है। 

बहरैनी अदालत अब तक सैकड़ों लोगों को निराधार आरोप लगाकर लंबी सज़ाए सुना चुकी है। 

बहरैन की जनता 14 फ़रवरी 20111 से देश में लोकतंत्र की स्थापना के लिए व्यापक प्रदर्शन कर रही है। (AK)