क़तर और नैटो के बीच समझौता
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नैटो और क़तर के बीच एक समझौता हुआ है।
रश्या टूडे के अनुसार द्विपक्षीय सहकारिता के उद्देश्य से नैटो और क़तर ने समझौते किये हैं। नैटो की ओर से बुधवार को जारी किये गए बयान में बताया गया है कि क़तर के रक्षा मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार तारिक़ ख़ालिद अलओबैदी और नैटो के महासचिव के सहायक रोज़ गोटेमोएलर के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
हस्ताक्षर समारोह में दोनो पक्षों ने इस्तंबोल सहयोग योजना के अन्तर्गत सहकारिता पर बल दिया। इस समझौते के अन्तर्गत फ़ार्स की खाड़ी के कुछ देशों और नैटो के बीच सुरक्षा के बारे में सहयोग किया जाएगा। नैटो ने कहा है कि क़तर के साथ द्वपक्षीय समझौते में गोपनीय जानकारियों के आदान-प्रदान पर भी सहमति बनी है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से क़तर, क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ सहकारिता बढ़ाने के प्रयास कर रहा है।