उत्तरी सीरिया में सैन्य कार्यवाही जारी रहेगीः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56289-उत्तरी_सीरिया_में_सैन्य_कार्यवाही_जारी_रहेगीः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि सीरिया के उत्तरी क्षेत्र इफ़रीन में सैन्य कार्यवाही जारी रहेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २०, २०१८ १७:२४ Asia/Kolkata
  • उत्तरी सीरिया में सैन्य कार्यवाही जारी रहेगीः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि सीरिया के उत्तरी क्षेत्र इफ़रीन में सैन्य कार्यवाही जारी रहेगी।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि पश्चिमोत्तरी हलब के इफ़रीन क्षेत्र में तुर्क सेना की कार्यवाही जारी रहेगी और शीघ्र ही इफ़रीन के निकट स्थित मनबिज क्षेत्र में तुर्क सेना नई कार्यवाही आरंभ करने वाली है।

तुर्क राष्ट्रपति ने तुर्की के कोताहिया क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

तुर्की के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार अमरीकी अधिकारियों के दोहरे व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि क्षेत्र में तुर्की की कार्यवाही पर अमरीका को बयान बाज़ी करने का कोई हक़ नहीं है।

इफ़रीन में तुर्क राष्ट्रपति सीरिया के इफ़रीन में सैन्य कार्यवाही के जारी रहने पर बल एेसी स्थिति में दे रहे हैं कि तुर्की के रक्षामंत्री नूरूद्दीन जानेकली ने पिछले दिन इफ़रीन में सेना की व्यापक कार्यवाही की सूचना दी थी। (AK)