कुवैती पत्रकार को हुई 10 साल की जेल, लेकिन क्यों?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56347-कुवैती_पत्रकार_को_हुई_10_साल_की_जेल_लेकिन_क्यों
कुवैत की एक अदालत ने अपने देश के एक पत्रकार को 5 साल क़ैद की सज़ा सुनाई है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan २१, २०१८ २०:२१ Asia/Kolkata
  • कुवैती पत्रकार को हुई 10 साल की जेल, लेकिन क्यों?

कुवैत की एक अदालत ने अपने देश के एक पत्रकार को 5 साल क़ैद की सज़ा सुनाई है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुवैत की अपराधिक मामलों की अदालत ने रविवार को पत्रकार अबदुल्लाह सालेह को सिर्फ इसलिए पांच साल की क़ैद की सज़ा सुनाई है क्योंकि उन्होंने सऊदी अरब की अत्याचारपूर्ण नीतियों के ख़िलाफ़ अपने लेख के माध्यम से आवाज़ उठाई थी।

कुवैत की अपराधिक मामले की अदालत ने अपने फ़ैसले में कहा है कि अबदुल्लाह सालेह ने कुवैत के दोस्त देश सऊदी अरब के ख़िलाफ़ लिखकर उस देश का अनादर किया है और ऐसे लेखों से कुवैत और सऊदी अरब के रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

अलक़बस समाचार पत्र ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि पत्रकार अब्दुल्लाह सालेह को सऊदी अरब के ख़िलाफ़ लिखने के आरोप में 5 साल क़ैद की सज़ा मिली है और अब कुल मिलाकर अब्दुल्लाह सालेह की सज़ा 10 साल हो गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कुवैत की एक अदालत ने अब्दुल्लाह सालेह को सऊदी अरब के ख़िलाफ़ लिखने के आरोप में 5 साल की सज़ा सुनाई थी। (RZ)