अफ़्रीन पर हमला अमरीकी इशारे सेः बुसैना शाबान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56365-अफ़्रीन_पर_हमला_अमरीकी_इशारे_सेः_बुसैना_शाबान
बश्शार असद की सलाहकार बुसैना शाबान ने कहा है कि अफ़्रीन पर हमला, अमरीकी इशारे पर किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१८ ०६:२९ Asia/Kolkata
  • अफ़्रीन पर हमला अमरीकी इशारे सेः बुसैना शाबान

बश्शार असद की सलाहकार बुसैना शाबान ने कहा है कि अफ़्रीन पर हमला, अमरीकी इशारे पर किया गया है।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की मीडिया सलाहकार बुसैना शाबान ने कहा है कि तुर्की की सेना का सीरिया के अफ्रीन नगर पर आक्रमण, अमरीका की हरी झंडी से हुआ है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना के अनुसार बुसैना शाबान ने रविवार को दमिश्क़ में चीन के विदेश मंत्रालय के एक शिष्टमण्डल के साथ भेंट में कहा कि तुर्की का यह हमला, अमरीका के उस षडयंत्र को पूरा करने वाला है जिसके अन्तर्गत वह सीरिया की सीमा पर अवैध सेना का गठन करना चाहता है।  बुसैना शाबान ने कहा कि इस काम से अमरीका का लक्ष्य, सीरिया युद्ध संकट को बढ़ाना और इस संकट को बाक़ी रखना है।

तुर्की की सेना ने सीरिया की ओर से अफ्रीन नगर पर हमले के बाद सीरिया के विदेश मंत्रालय ने इसकी निंदा करते हुए घोषणा की है कि तुर्की का यह काम, सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन है।