अफ़्रीन में तुर्की का 1 सैनिक मारा गया
Jan २३, २०१८ १३:३२ Asia/Kolkata
तुर्क सेना ने उत्तरी सीरिया में अपने 1 सैनिक के मारे जाने की सूचना दी है।
यह सैनिक उत्तरी सिरया के अफ़्रीन शहर में तुर्क सेना के एसडीएफ़ के तत्वों के ख़िलाफ़ ऑलिव ब्रांच नामक जारी अभियान के दौरान मारा गया।
संवाददाता के अनुसार, तुर्क सेना ने सोमवार को बताया कि इस सैनिक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ग़ाज़ीअंतेप रवाना किया जा चुका है।
बताया जाता है कि अफ़्रीन में तुर्की की कार्यवाही के दौरान अब तक 6 बच्चों सहित 21 आम नागरिक हताहत हुए हैं।
तुर्की ने अफ़्रीन में यह कार्यवाही शनिवार से शुरु की है।
अफ़्रीन में तुर्क सेना की कार्यवाही की सीरियाई सेना ने भर्त्सना करते हुए इसे सीरिया की राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।(MAQ/N)
टैग्स