इस्राईली अतिग्रहणकारियों की सेवा में तकफ़ीरी आतंकवादी
मीडिया हल्क़ों ने सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों व ज़ायोनियों के बीच व्यापक सहयोग के नये आयामों से पर्दा उठाया है और इस परिधि में ज़ायोनी शासन ने गोलान हाइट्स में अपने अतिग्रहण की सेवा के लिए आतंकवादी गुट के गठन का फ़ैसला किया है।
अमरीकी इन्टरसेप्ट वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में फ़ाश किया है कि ज़ायोनी शासन ने गोलान हाइट्स की सीमाओं की रक्षा के लिए सीरिया के के दक्षिण में तकफ़ीरी आतंकवादियों को मिलाकर एक सीमावर्ती पुलिस नामक गुट का गठन किया है।
सीरिया संकट के आरंभ से ही ज़ायोनी शासन ने हमेशा से तकफ़ीरी आतंकवादियों और उन गुटों का भरपूर समर्थन किया है जो सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की क़ानूनी सरकार के विरुद्ध हथियार बंद कार्यवाही कर रहे हैं। ज़ायोनी शासन, बश्शार असद की सरकार के विरुद्ध लड़ने वाले आतंकियों का उपचार कर रहा है और सीरिया में घायल होने वाले आतंकियों के लिए विशेष सीमावर्ती अस्पताल भी बनाए गये हैं।
ज़ायोनी शासन की विस्तारवादी नीतियों पर नज़र डालने से पता चलता है कि इस शासन ने इस क्षेत्र को गोलान हाइटस से बढ़ाकर क़ुनैतरा तक पहुंचा दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घेराव और सीमावर्ती पुलिस की तैनाती, गोलान हाइट्स को छोड़कर 40 किलोमीटर तक के क्षेत्र को शामिल किए हुए होगी।इसके अलावा ज़ायोनी शासन, क़ुनैतरा और दरआ में आतंकियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगा। ज़ायोनी शासन ने पिछले गर्मी के मौसम में फ़ुरसाने जौलान नामक सशस्त्र गुट के पांच सौ सदस्यों का प्रशिक्षण किया था ताकि यह लोग ज़ायोनी शासन के लिए सीमा पुलिस की भूमिका निभा सकें। तकफ़ीरी गुटों को मिलाकर बनने वाले सीमावर्ती पुलिस दल पर इस्राईली सैनिक नज़र रखते हैं और उन्हें इस्राईली अधिकारियों को रिपोर्टिंग करनी होती है।
बहरहाल सीरिया में संकट के आंरभ से ही ज़ायोनी शासन ने संकट को अपने फ़ायदे के लिए प्रयोग किया किन्तु सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने ंआतंकवादियों को पराजय का जो मुंह दिखाया है उससे ज़ायोनी शासन और उसके पिट्ठुओं के सारे समीकरण बिगड़ कर रह गये। (AK)