सीरिया विरोधियों ने सूची बैठक का बाएकाॅट कर दिया
Jan २७, २०१८ ०९:४५ Asia/Kolkata
सीरिया सरकार के विरोधियों ने रूस के शहर सूची में आयोजित होने वाली सीरिया राष्ट्रीय वार्ता का बहिष्कार कर दिया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सरकार के मुख्य विरोधी गुट के प्रतिनिधि के रूप में सीरिया वार्ता समिति ने एक बयान में कहा कि सीरिया सरकार के विरोधी इस वार्ता में भाग नहीं लेंगे।
रूस ने सूची शहर में 29 और 30 जनवरी को सीरिया राष्ट्रीय वार्ता में भाग लेने के लिए सीरिया सरकार और सरकार विरोधियों को निमंत्रण दिया था।
मध्यपूर्व के मामले में रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के राजदूत एलेक्ज़ेंडर लावरंतीफ़ का कहना है कि सूची बैठक, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2254 के अनुसार सीरिया संकट के समाधान के लिए नया क़दम है। (AK)
टैग्स