धीरे धीरे इराक़ छोड़ेंगे अमरीकी सैनिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57345-धीरे_धीरे_इराक़_छोड़ेंगे_अमरीकी_सैनिक
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि अमरीकी सैनिकों को धीरे धीरे इराक़ से बाहर निकलना होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०७, २०१८ ०८:५० Asia/Kolkata
  • धीरे धीरे इराक़ छोड़ेंगे अमरीकी सैनिक

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि अमरीकी सैनिकों को धीरे धीरे इराक़ से बाहर निकलना होगा।

इराक़ के प्रधान मंत्री ने मंगलवार को साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक साल से अधिक समय से अमरीका के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सेना को इराक़ से बाहर भेजने की योजनाओं पर बात हो रही है और भविष्य में धीरे धीरे इन योजनाओं को लागू किया जाएगा।

इराक़ी सरकार के प्रवक्ता सअद अलहुदैसी ने कहा कि इराक़ में तैनात अमरीकी सैनिकों की संख्या 5200 से अधिक है, इस संख्या में कमी की जाएगी लेकिन इसके बाद भी कुछ सैनिक इराक़ में रहेंगे।

गठबंधन सेना ने इससे पहले कहा था कि वह वर्ष 2018 में अपने सैनिकों की संख्या कम करेगी।

इराक़ में दाइश की पराजय की घोषणा हो जाने के बाद इराक़ के राजनेता, राजनैतिक दल तथा अन्य गलियारे मांग कर रहे हैं कि अब अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन के सैनिकों के इराक़ में मौजूद रहने का कोई औचित्य नहीं है अतः इन सैनिको को इराक़ से बाहर निकल जाना चाहिए।