हलब, इदलिब और हमा में सीरियाई सेना की बढ़त जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57517-हलब_इदलिब_और_हमा_में_सीरियाई_सेना_की_बढ़त_जारी
सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने पिछले दिनों के दौरान हलब, हमा और इदलिब के 1400 किलोमीटर क्षेत्रफल को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १०, २०१८ १०:१२ Asia/Kolkata
  • हलब, इदलिब और हमा में सीरियाई सेना की बढ़त जारी

सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने पिछले दिनों के दौरान हलब, हमा और इदलिब के 1400 किलोमीटर क्षेत्रफल को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने इदलिब के व्यापक क्षेत्रों पर नियंत्रण प्राप्त करने के बाद हलब, हमा और इदलिब प्रांत के उपनगरीय क्षेत्रों को दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

हलब, हमा और इदलिब प्रांतों के 1400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल दाइश और नुस्रा फ़्रंट के नियंत्रण में थे।

सीरिया में लगभग सात साल से दाइश और नुस्रा फ़्रंट सहित विभिन्न सशस्त्र और आतंकवादी गुट सक्रिय हैं जिन्हें पश्चिम और कुछ क्षेत्रीय देशों का व्यापक समर्थन प्राप्त है।

हालिया महीनों में सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचाया है। सीरिया की सेना अपने घटक बलों की सहायता से देश को आतंकियों से पूर्ण रूप से मुक्त कराने के निकट है। (AK)