क़तरः दाइश के संबंध में अमरीका का रवैया संदिग्ध
क़तर के विदेश मंत्री ने कहा है कि दाइश के विरुद्ध अमरीका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस आतंकी संगठन के आर्थिक स्रोतों को ख़त्म करने के लिए कोई कोशिश नहीं की है।
मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने मंगलवार को कुवैत में अमरीका के नेतृत्व वाले दाइश विरोधी गठबंधन में शामिल देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि खेद की बात है कि गठबंधन के कुछ क़दम एसे हैं जो आतंकवाद के असली कारणों और उसकी वास्तविक प्रक्रिया के बारे में सही समझ का प्रतिबिंबन नहीं करते।
क़तर के विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के अलग अलग रूप अरब देशों तथा अन्य देशों के लिए वास्तविक ख़तरा हैं इस स्थिति को देखते हुए आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष और भी ज़रूरी प्रतीत होता है।
कुवैत में होने वाली इस बैठक में लगभग 70 देशों ने भाग लिया है।
अमरीका तथा कुछ और देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ को हाशिए पर रखते हुए और सीरिया की सरकार से कोई भी समन्वय किए बग़ैर मई 2014 में एक दाइश विरोधी गठबंधन बनाया था। इस गठबंधन ने अब तक बड़ी संख्या में इराक़ और सीरिया में आम नागरिकों की हत्या की है जबकि दाइशी आतंकियों की अगल अलग रूप में मदद की है।