नेतनयाहू को त्यागपत्र दे देना चाहिएः इस्राईली सांसद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57811-नेतनयाहू_को_त्यागपत्र_दे_देना_चाहिएः_इस्राईली_सांसद
इस्राईल के एक सांसद ने इस देश के प्रधानमंत्री नेतनयाहू से तत्काल त्यागपत्र देने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०१८ १२:१२ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू को त्यागपत्र दे देना चाहिएः इस्राईली सांसद

इस्राईल के एक सांसद ने इस देश के प्रधानमंत्री नेतनयाहू से तत्काल त्यागपत्र देने की मांग की है।

नेतनयाहू पर रिश्वत लेने के आरोप सिद्ध हो जाने के बाद इस्राईल की लेबर पार्टी के नेता और सांसद "जायर लिबिड" ने मांग की है कि नेतनयाहू को तत्काल प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि यदि क़ानून, नेतनयाहू को त्यागपत्र देने पर विवश न कर सके तो भी नैतिकता के आधार पर उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए।

ज्ञात रहे कि नेतनयाहू पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं  जिनमें उनपर लाखों रुपये की रिश्वत लेने का आरोप भी शामिल है।  इस्राईली पुलिस का कहना है कि नेतनयाहू ने अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये की रिश्वत ली है।  इसी बीच एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है कि बहुत से इस्राईलियों का मानना है कि नेतनयाहू को प्रधानमंत्री पद छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनपर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध हो चुके हैं।