ख़ान यूनुस कार्यवाही पर फ़िलिस्तीनियों की प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57959-ख़ान_यूनुस_कार्यवाही_पर_फ़िलिस्तीनियों_की_प्रतिक्रिया
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी गुटों ने घोषणा की है कि दक्षिणी गज़्ज़ा पट्टी से की जाने वाली कार्यवाही, वास्तव में ज़ायोनी अत्याचारों पर फ़िलिस्तीनियों की प्रतिक्रिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०१८ ०८:३४ Asia/Kolkata
  • ख़ान यूनुस कार्यवाही पर फ़िलिस्तीनियों की प्रतिक्रिया

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी गुटों ने घोषणा की है कि दक्षिणी गज़्ज़ा पट्टी से की जाने वाली कार्यवाही, वास्तव में ज़ायोनी अत्याचारों पर फ़िलिस्तीनियों की प्रतिक्रिया है।

फ़िलिस्तीनी संचार माध्यमों के अनुसार फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने शनिवार को एक बयान जारी करके घोषणा की है कि ख़ान यूनुस अभियान का यह संदेश है कि हम ज़ायोनी अत्याचारों पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं।  फ़िलिस्तीनियों के इस बयान में कहा गया है कि ग़ज़्ज़ा के बारे में ज़ायोनियों का मूर्खतापूर्ण क़दम, ज़ायोनी शासन को नुक़सान पहुंचाएगा।  इस बयान के अनुसार ज़ायोनी अत्याचारों पर फ़िलिस्तीनी मौन धारण किये नहीं बैठे रहेंगे बल्कि उनको भी जवाब देने का अधिकार है।

ज्ञात रहे कि शनिवार की शाम ख़ान यूनुस के सीमावर्ती क्षेत्र में एक विस्फोट हुआ जिसके परिणाम में एक ज़ायोनी सैनिक मारा गया और तीन अन्य घायल हो गए।  घायल इस्राईली सैनिकों में से एक की स्थिति गंभीर बताई गई है।  इसके जवाब में ज़ायोनी युद्धक विमानों ने ग़ज्ज़ा पट्टी पर कई बार बमबारी की।