इस्राईल ने दो फिलिस्तीनी मंत्रियों को भी बैतुलमुक़द्दस नहीं जाने दिया!
फिलिस्तीनी प्रशासन के दो मंत्रियों को इस्राईली अधिकारियों ने प्राचीन बैतुल मुक़द्दस जाने से रोक दिया।
यह दोनों मंत्री, यरुश्लम के पुराने भाग में एक स्कूल का उदघाटन करने जा रहे थे।
फिलिस्तीन की पर्यटन व पुरात्व अवशेष मंत्री " रोला मुआएया" और उच्च शिक्षा व प्रशिक्षण मंत्री " सबरी सैदम" को उस समय अजीब हालत का सामना करना पड़ जब इस्राईली अधिकारियों ने उनके पहुंचने से पहले ही पुराने बैतुल मुक़द्दस की ओर जाने वाले रास्ते बंद कर दिये।
घटना के बाद दोनों मंत्रियों ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस्राईल का पागलपन हमें बैतुलमुक़द्दस के बारे में अपनी ज़िम्मेदारियां निभाने से नहीं रोक सकता और इस प्रकार की हरकत जारी रहने से यह साबित होता है कि अतिग्रहणकारी इस्राईल, बैतुल मुक़द्दस में अपनी उपस्थति क़ानूनी दर्शाने का प्रयास कर रहा है।
इस्राईली सैनिकों ने इसी प्रकार कई अन्य फिलिस्तीनी नेताओं और अधिकारियों को भी स्कूल उदघाटन कार्यक्रम में भाग नहीं लेने दिया।
इस से पहले इस्राईली सैनिकों ने पुराने बैतुल मुक़द्दस में पत्रकारों की एक डिनर पार्टी का आयोजन भी रोक दिया था क्योंकि उन्हें शक था कि यह दावत एक " आतंकवादी संगठन" की ओर से दी गयी है।
याद रहे बैतुल मुक़द्दस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा "अवैध अधिकृत" घोषित किया गया है। (Q.A.)