सीरिया में सैकड़ों आतंकी मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58559-सीरिया_में_सैकड़ों_आतंकी_मारे_गए
सीरिया में आतंकियों के निकट संचार माध्यमों ने बताया है कि इस देश के तीन प्रांतों में सेना की कार्यवाहियों और आतंकी गुटों की आपसी लड़ाई में लगभग 800 आतंकी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०१८ ०९:३५ Asia/Kolkata
  • सीरिया में सैकड़ों आतंकी मारे गए

सीरिया में आतंकियों के निकट संचार माध्यमों ने बताया है कि इस देश के तीन प्रांतों में सेना की कार्यवाहियों और आतंकी गुटों की आपसी लड़ाई में लगभग 800 आतंकी मारे गए हैं।

इरना की रिपोर्ट केअनुसार आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट के आंकड़ा विभाग ने पिछले महीने हमा, इदलिब और हलब प्रांतों में 1329 आतंकियों के घायल होने की रिपोर्ट देते हुए बताया है कि इस गुट ने इदलिब व हलब में अन्य गुटों के ख़िलाफ़ नई कार्यवाहियां आरंभ की हैं जिसमें बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग मारे गए हैं। अहरारुश्शाम और नुरुद्दीन ज़नकी गुटों ने 25 फ़रवरी को इस बात की घोषणा की थी कि नुस्रा फ़्रंट उनके ठिकानों पर हमला करना चाहता है इस लिए इन दोनों गुटों ने आपस में गठजोड़ कर लिया है।

 

सीरियाई सेना और प्रतिरोध के मोर्च के बलों की प्रगति के कारण इदलिब प्रांत में आतंकी गुटों की आपस में ही झड़पें शुरू हो गई हैं। सीरिया में सात साल से दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसे आतंकी गुटों ने अमानवीय अपराध किए हैं लेकिन अब सीरियाई सेना और प्रतिरोध के मोर्च के भारी हमलों के कारण उन्हें निरंतर पराजय का सामना करना पड़ रहा है। (HN)