इस्राईल ने हमेशा ईसाइयों और मुसलमानों का अपमान किया हैः एरीक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58561-इस्राईल_ने_हमेशा_ईसाइयों_और_मुसलमानों_का_अपमान_किया_हैः_एरीक़ात
पीएलओ की कार्यकारिणी के सचिव ने कहा है कि इस्राईल ने हमेशा ईसाइयों और मुसलमानों का अनादर किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०१८ ०९:५६ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने हमेशा ईसाइयों और मुसलमानों का अपमान किया हैः एरीक़ात

पीएलओ की कार्यकारिणी के सचिव ने कहा है कि इस्राईल ने हमेशा ईसाइयों और मुसलमानों का अनादर किया है।

साएब एरीक़ात ने रामल्लाह में कहा कि बैतुल मुक़द्दस के ईसाई जब तक ज़ायोनी शासन से अनुमति न ले लें वे वहां उपासना नहीं कर सकते और ज़ायोनी शासन ईसाइयों की पहचान छीन कर इस शहर से उनका सफ़ाया करने की कोशिश में है।

 

इस बीच फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने बैतुलमुक़द्दस में प्रख्यात प्रलय चर्च को कुछ घंटों के लिए खोले जाने के बाद जाॅर्डन, रूस व तुर्की समेत कुछ देशों के राजदूतों से मुलाक़ात की और बैत लहम चर्च से संबंधित ज़मीन पर इस्राईल के क़ब्ज़े और 58 ईसाई परिवारों को उनके घरों से निकालने और उनकी ज़मीन हथियाने के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने बैतुल मुक़द्दस में चर्चों के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन की कार्यवाहियों की निंदा की और कहा कि इस समय इस्राईल के साथ फ़िलिस्तीनियों का विवाद धार्मिक नहीं है।

 

ज्ञात रहे कि बैतुल मुक़द्दस के मेयर ने हाल ही में इस शहर के चर्चों की कई इमारतों पर क़ब्ज़ा कर लिया है और चर्चों के बैंक अकाउंट सील कर दिए हैं। (HN)