फ़िलिस्तीन के बड़े नेता की कोरोना से मौत
पीएलओ के महासचिव और वरिष्ठ वार्ताकार साएब एरिक़ात का कोरोना से निधन हो गया है।
रोएटर्ज़ न्यूज़ एजेंसी के अनुसार पेलिस्टाइन लिब्रेशन ऑर्गनाइज़ेशन (पीएलओ) के महासचिव और वरिष्ठ फ़िलिस्तीनी वार्ताकार साएब एरिक़ात का बैतुल मुक़द्दस के एक अस्पताल के कारण निधन हो गया है। 65 वर्षीय एरिक़ात ने 8 अक्तूबर कहा था कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें तीन हफ़्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके चलते उनकी मौत हो गई। उनके बेटी ने ट्वीट करके कहा कि साएब एरिक़ात ने बीमारी के ख़िलाफ़ भी उसी तरह का असाधारण मुक़ाबला किया जिस तरह उन्होंने फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता और क्षेत्र की टिकाऊ शांति के लिए किया था। उन्हें बुधवार को पश्चिमी तट के अरीहा नगर में दफ़्तन किया जाएगा।
फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने तीन दिन के आम शोक की घोषणा की है। साएब एरिक़ात का जन्म 1955 में अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस के अबू दीस इलाक़े में हुआ था और बाद में उनका परिवार अरीहा स्थानांतरित हो गया था। एरिक़ात ने ब्रिटेन की ब्रेडफ़ोड यूनवर्सिटी से डॉक्ट्रेट की डिग्री हासिल की थी और फ़िलिस्तीन वापसी के बाद नाबलुस शहर के एक कॉलेज में लेकचरर के रूप में छात्रों को पढ़ाते रहे। इसके बाद उन्होंने पत्रिकारित शुरू की और फिर राजनीति में आ गए और फ़िलिस्तीन के पक्ष में आवाज़ उठाने लगे। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए