पूर्वी ग़ोता का दक्षिण पूर्वी भाग, आतंकियों से मुक्त
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58757-पूर्वी_ग़ोता_का_दक्षिण_पूर्वी_भाग_आतंकियों_से_मुक्त
पूर्वी ग़ोता के दो अन्य क्षेत्रों को आतंकियों से मुक्त कराए जाने के बाद पूर्वी ग़ोता का दक्षिण पूर्वी भाग पूरी तरह से आतंकियों के नियंत्रण से निकल कर स्वतंत्र हो गया है।
(last modified 2026-02-02T06:27:42+00:00 )
Mar ०४, २०१८ १५:४४ Asia/Kolkata
  • पूर्वी ग़ोता का दक्षिण पूर्वी भाग, आतंकियों से मुक्त

पूर्वी ग़ोता के दो अन्य क्षेत्रों को आतंकियों से मुक्त कराए जाने के बाद पूर्वी ग़ोता का दक्षिण पूर्वी भाग पूरी तरह से आतंकियों के नियंत्रण से निकल कर स्वतंत्र हो गया है।

सीरियाई सेना ने, जिसने पिछले कुछ दिनों से पूर्वी ग़ोता में अभियान आरंभ कर रखा है, अन्नशाबिया और हरज़मा नामक दो मुहल्लों का घेरा तंग करके इन्हें आतंकियों से छुड़ा लिया है और इस तरह पूर्वी ग़ोता का दक्षिण पूर्वी भाग आतंकियों से मुक्त हो गया है। इस अभियान में सेना को कोई क्षति नहीं हुई है और सेना ने बढ़त बनाने हुए कई सुरंगों और आतंकियों के ठिकानों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है।

 

इस बीच पूर्वी ग़ोता में सेना की प्रगति के साथ ही सीरियाई सेना के हेलीकाॅप्टरों ने पम्फ़लेट गिरा कर क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे घोषित मार्गों से, झड़प वाले क्षेत्रों से बाहर निकलने की कोशिश करें। आतंकी, सीरियाई सेना की बढ़त को रोकने के लिए आम नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। वे घोषित मार्गों पर मार्टर गोले फ़ायर करके लोगों को इन क्षेत्रों से निकलने से रोक रहे हैं। (HN)