ईरान प्रतिरोध के मोर्चे की आध्यात्मिक जननी हैः हिज़्बुल्लाह
लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन ने कहा है कि ईरान बिना किसी लोभ के प्रतिरोध के मोर्चे की सहायता कर रहा है और वह प्रतिरोध की आध्यात्मिक जननी है।
लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के उप महासचिव शैख़ नईम क़ासिम ने ज़ायोनी शासन के ख़तरों की ओर से सचेत रहने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा कि अगर हम यह नहीं समझेंगे कि ज़ायोनी शासन क्षेत्र के सभी ख़तरों की जड़ है तो प्रगति की कोई आशा नहीं रखी जा सकती। उन्होंने अमरीका व कुछ अन्य देशों की ओर से ज़ायोनी शासन के भरपूर समर्थन की ओर इशारा करते हुए कहा कि ज़ायोनियों ने कुछ बड़े देशों के साथ, अपने अतिग्रहण को मज़बूत बनाने का षड्यंत्र रचा है और ये सब मिल कर संसार में भ्रष्टाचार फैला रहे हैं।
लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के उप महासचिव ने कहा कि अमरीका व ज़ायोनी शासन, इस्राईल को वैधता प्रदान करवाने के लिए क्षेत्र के लोगों का दमन कर रहे हैं और उन पर हर तरह का दबाव डाल रहे हैं जबकि प्रतिरोध का मोर्चा, फ़िलिस्तीन की आज़ादी और मुसलमानों के सम्मान की बहाली के लिए प्रयास कर रहा है और इस मार्ग में उसने बड़ी उपलब्धियां अर्जित की हैं। (HN)