संयुक्त अरब इमारात ने सात भारतीय मछुआरों का अपहरण कर लिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58995-संयुक्त_अरब_इमारात_ने_सात_भारतीय_मछुआरों_का_अपहरण_कर_लिया
संयुक्त अरब इमारात द्वारा कतर की मछली पकड़ने की एक नौका के अपहरित करने के कारण संयुक्त राष्ट्रसंघ में कतर की राजदूत ने गुरूवार को इस संघ में शिकायत की।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०९, २०१८ १३:५७ Asia/Kolkata
  • संयुक्त अरब इमारात ने सात भारतीय मछुआरों का अपहरण कर लिया

संयुक्त अरब इमारात द्वारा कतर की मछली पकड़ने की एक नौका के अपहरित करने के कारण संयुक्त राष्ट्रसंघ में कतर की राजदूत ने गुरूवार को इस संघ में शिकायत की।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार उल्या अहमद बिन सैफ आले सानी ने राष्ट्रसंघ के महासचिव और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर कहा है कि संयुक्त अरब इमारात की एक गश्ती नौका ने मछली पकड़ने वाली कतर की एक नौका और उस पर सवार मछुआरों का अहरण कर लिया।

इस रिपोर्ट के अनुसार कतर की मछली पकड़ने वाली नौका पर सवार समस्त सात मछुआरे और कैप्टन भारतीय थे।

राष्ट्रसंघ में कतर के राजदूत ने संयुक्त अरब इमारात के इस कदम की भर्त्सना करते हुए उसे मानव अपहरण का नमूना बताया और स्पष्ट किया कि संयुक्त अरब इमारात द्वारा मछुआरों और मछली पकड़ने वाली नौका का अपहरण अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

इससे पहले भी संयुक्त अरब इमारात द्वारा दो बार कतर की वायु सीमा का उल्लंघन करने के कारण कतर सुरक्षा परिषद में अरब इमारात की शिकायत कर चुका है।

सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब इमारात और बहरैन ने विभिन्न बहानों से कतर पर दबाव डाल रखा है। MM