फ़िलिस्तीन, इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में युवा शहीद
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी युवा के शहीद होने की सूचना दी है।
फ़िलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार 24 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवा मुहम्मद बिन ज़ैद अलजाबिरी शुक्रवार को अलख़लील शहर में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में शहीद हो गया।
बताया जाता है कि अलजाबिरी अपंग था।
दूसरी ओर फ़िलिस्तीनियों ने अमरीकी दूतावास को तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने के अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले के विरुद्ध जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर प्रदर्शन किए।
शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे फ़िलिस्तीनियों पर ज़ायोनी सैनिकों ने हमला कर दिया जिसमें बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने छह दिसम्बर 2017 को बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में मान्यता दी थी जिसके बाद से पूरी दुनिया में ट्रम्प के फ़ैसले के विरुद्ध प्रदर्शन हो रहे हैं।
फ़िलिस्तीन में होने वाले प्रदर्शनों के दौरान अब तक दसियों फ़िलिस्तीनी शहीद और सैकड़ों घायल हो चुके हैं। (AK)