सीरिया में विरोधी धड़े की बौखलाहट
सीरिया में विरोधियों के धड़े को मिल रही एक के बाद एक नाकामियों के बीच, इस धड़े के अध्यक्ष रियाज़ सैफ़ ने अपनी ख़राब सेहत का हवाला देते हुए अपनी अध्यक्षता से इस्तीफ़ा दे दिया।
रियाज़ सैफ़ सीरिया के विरोधियों के राष्ट्रीय धड़े नामक धड़े के अध्यक्ष थे। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हालिया दिनों में उनकी सेहत गिरती जा रही है और अब उनमें इस धड़े की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी निभाने की क्षमता नहीं रह गयी है। वह इस धड़े के छठे अध्यक्ष हैं जिन्हें मई 2017 में इस धड़े का अध्यक्ष बनाया गया था। सीरिया के विरोधियों के धड़े के अध्यक्षों का अध्यक्ष बनने के थोड़े समय बाद बारंबार इस्तीफ़ा देना यह बताता है कि इस धड़े की स्थिति संकटमय बनी हुयी है। विरोधी धड़े के सदस्यों के बीच मतभेद के मद्देनज़र, नए अध्यक्ष का चयन आसान नहीं लगता।
सीरिया में दाइश के आख़िरी गढ़ बू कमाल की आज़ादी से दाइश का अंत होने तथा अन्य तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों की पूरी तरह पराजय की उलटी गिनती शुरु होने के साथ ही राजनैतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। राजनैतिक टीकाकार सीरिया में ताज़ा हालात को आतंकियों की पराजय का ऑफ़्टर शॉक कह रहे हैं। सीरियाई सरकार के विरोधियों की पंक्ति में फूट भी इन ऑफ़्टर शॉक में शामिल है। सीरिया के विरोधियों के बीच विवाद सिर्फ़ सैन्य क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि अब इसका दायरा राजनैतिक क्षेत्र और उनके राजनैतिक संगठन तक फैल गया है। (MAQ/T)