आतंकवाद, इराक़ में समाप्त हो चुका हैः हैदर अलएबादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59065-आतंकवाद_इराक़_में_समाप्त_हो_चुका_हैः_हैदर_अलएबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस देश में आतंकवाद सैन्य दृष्टि से समाप्त हो चुका है और अब उसके विचारों को समाप्त किया जाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०१८ १४:१७ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद, इराक़ में समाप्त हो चुका हैः हैदर अलएबादी

इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस देश में आतंकवाद सैन्य दृष्टि से समाप्त हो चुका है और अब उसके विचारों को समाप्त किया जाना चाहिए।

हैदर अलएबादी ने शनिवार को बग़दाद में सुरक्षा व प्रतिरक्षा की प्रदर्शनी में कहा कि आज इराक़ को जिस हथियार की ज़रूरत है वह युद्ध के लिए नहीं है बल्कि शांति को व्यवहारिक बनाने और पुनर्निर्माण के लिए है और इराक़ की संभावनाएं, आतंकवाद से संघर्ष में देश की विकसित सैन्य क्षमताओं को दर्शाती हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के बारे में जारी किया गया आदेश, देश के सुरक्षा बलों की पहचान की रक्षा के लिए है, कहा कि यह आदेश, इराक़ी जनता के हित में और हथियार केवल सरकार के हाथ में रखने के उद्देश्य से दिया गया है।

 

ज्ञात रहे कि इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के आदेश से गुरुवार को स्वयं सेवी बल औपचारिक रूप से इस देश के सुरक्षा बलों में शामिल हो गया है। दो साल पहले इराक़ी संसद ने एक विधेयक पारित करके हश्दुश्शाबदी को सरकार के अधीन लाए जाने की स्वीकृति दी थी। (HN)