क़तर ने ईरान से वार्ता पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59395-क़तर_ने_ईरान_से_वार्ता_पर_बल_दिया
क़तर के प्रतिरक्षामंत्री ने क्षेत्रीय मतभेदों के समाधान और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान से वार्ता पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १६, २०१८ १२:०० Asia/Kolkata
  • क़तर ने ईरान से वार्ता पर बल दिया

क़तर के प्रतिरक्षामंत्री ने क्षेत्रीय मतभेदों के समाधान और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान से वार्ता पर बल दिया है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार खालिद बिन मोहम्मद अलअतिया ने कहा कि क्षेत्र में उबाऊ युद्ध के दृष्टिगत युद्ध और लड़ाई के समाप्त होने और वार्ता का समय आ गया है।

पिछले फरवरी महीने में भी कतर के विदेशमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने एक साक्षात्कार में ईरान को क्षेत्र का एक वास्तविक भाग बताया और सऊदी अरब तथा संयुक्त अरब इमारात की नीतियों को रद्द करते हुए तेहरान से वार्ता पर बल दिया था।

कतर के प्रतिरक्षामंत्री ने इसी प्रकार कहा है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, मिस्र और बहरैन के साथ दोहा के मतभेदों के समाधान का एकमात्र मार्ग वार्ता और इन देशों द्वारा कतर की संप्रभुता का सम्मान है। MM