बश्शार असद ने पुतीन को बधाई दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59611-बश्शार_असद_ने_पुतीन_को_बधाई_दी
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने रूस के राष्ट्रपति बश्शार को राष्ट्रपति चुनाव में शानदार विजय पर बधाई दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १९, २०१८ १९:०६ Asia/Kolkata
  • बश्शार असद ने पुतीन को बधाई दी

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने रूस के राष्ट्रपति बश्शार को राष्ट्रपति चुनाव में शानदार विजय पर बधाई दी है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति बश्शार असद ने पुतीन के नाम अपने बधाई संदेश में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में विलादीमीर पुतीन की विजय यह पता चलता है कि इस देश की जनता श्री पुतीन पर अलग तरह का ही विश्वास करती है और यह इसीलिए है कि उन्होंने राष्ट्रीय हितों की रक्षा की है और जनता की भरपूर सेवा की है।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने देश की धरती से तकफ़ीरी आतंकवादियों को खदेड़ने के  लिए सीरिया सरकार के साथ पुतीन के नेतृत्व में रूस के सहयोग की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस सहयोग से आतंकवाद का विस्तार रुक गया और दुनिया के दूसरे क्षेत्र आतंकियों से मुक्त हुए।

बश्शार असद ने कहा कि क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर साम्राज्यवादी और विस्तारवादी देशों के विपरीत रूस की नीतियां हैं क्योंकि साम्राज्यवादी और विस्तारवादी न तो किसी देश का सम्मान करते हैं और न ही किसी राष्ट्र की उनको परवाह होती है।

रूस के मुख्य चनाव आयोग ने बताया कि राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने 76.6 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। इस जीत के साथ विलादीमीर पुतीन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति होंगे।

रूस में राष्ट्रपति चुनाव पर नज़र रखने के लिए दुनिया भर से 1500 से अधिक पर्यवेक्षक मास्को पहुंचे जबकि हज़ारों स्थानीय पर्यवेक्षक भी चुनाव पर नज़र रखने के लिए मौजूद थे। प्रशासन का कहना है कि चुनाव को पारदर्शी बनाने के पूर्ण प्रबंध किए गये थे। (AK)