पश्चिमी तट पर इस्राईली सेना का हमला, 15 फ़िलिस्तीनी गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59613-पश्चिमी_तट_पर_इस्राईली_सेना_का_हमला_15_फ़िलिस्तीनी_गिरफ़्तार
ज़ायोनी सैनिकों ने सोमवार की सुबह जार्डन नदी के पश्चिमी तट के बैतुल मुक़द्दस, नाब्लस और रामल्लाह के क्षेत्रों पर हमला करके 15 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०१८ १५:५१ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी तट पर इस्राईली सेना का हमला, 15 फ़िलिस्तीनी गिरफ़्तार

ज़ायोनी सैनिकों ने सोमवार की सुबह जार्डन नदी के पश्चिमी तट के बैतुल मुक़द्दस, नाब्लस और रामल्लाह के क्षेत्रों पर हमला करके 15 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।

फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेशन सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने जार्डन नदी के पश्चिमी तट के विभिन्न क्षेत्रों में हमला किया जिसके बाद इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनियों के बीच भीषण झड़पें हुईं। 

इसी मध्य ज़ायोनी शासन के टेलीवीजन चैनल-14 ने रिपोर्ट  दी है कि इस्राईल के युद्धमंत्री ने ग़ज़्ज़ा की दयनीय स्थिति को देखते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा अलगे दिनों और सप्ताह में फट जाएगा।

ज्ञात रहे कि ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टन और उसकी इस दयनीय स्थिति के मुख्य ज़िम्मेदार ज़ायोनी युद्धमंत्री हैं जिनके आदेश पर ग़ज़्ज़ा पर हमला और उसका परिवेष्टन किया गया है। (AK)