इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में आतंकी हमला 21 हताहत और घायल
Mar २१, २०१८ ०९:१२ Asia/Kolkata
उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के तूज़ खूरमातू इलाक़े में आतंकियों के हमले में 21 लोग हताहत और घायल हो गए।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों ने एक यात्री बस को रुकवाया और फिर उस पर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी। इस हमले में 6 आम नागरिक मारे गए और 15 घायल हो गए।
उधर नैनवा के पुलिस प्रमुख हमद नामिस अलजबूरी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यावही करके दाइश के 20 आतंकियों को गिरफ़तार किया है।
अलअंबार प्रांत में भी अनेक दाइशी आतंकियों को गिरफ़तार किया गया है।
इराक़ की सरकार ने 21 दिसम्बर 2017 को दाइश के अंत की घोषणा की थी और अब इस संगठन के बचे खुचे तत्व देश के विभिन्न भागों में गिरफ़तार या हताहत हो रहे हैं जबकि यह आतंकी मौक़ा मिल जाने पर हमले भी करते हैं।
टैग्स