पूर्वी ग़ूता का 90 प्रतिशत इलाक़ा आज़ाद, लोगों ने मनाई ख़ुशियां
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59838-पूर्वी_ग़ूता_का_90_प्रतिशत_इलाक़ा_आज़ाद_लोगों_ने_मनाई_ख़ुशियां
सीरिया में पूर्वी ग़ूता के इलाक़े को पूरी तरह आतंकियों से ख़ाली कराया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों पर हमला करके और कुछ क्षेत्रों में समझौते के तहत आतंकियों को इदलिब जाने की अनुमति देकर राजधानी दमिश्क़ के क़रीब स्थित पूर्वी ग़ूता के इलाक़े को पूरी तरह आज़ाद कराया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २४, २०१८ १३:५८ Asia/Kolkata
  • पूर्वी ग़ूता का 90 प्रतिशत इलाक़ा आज़ाद, लोगों ने मनाई ख़ुशियां

सीरिया में पूर्वी ग़ूता के इलाक़े को पूरी तरह आतंकियों से ख़ाली कराया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों पर हमला करके और कुछ क्षेत्रों में समझौते के तहत आतंकियों को इदलिब जाने की अनुमति देकर राजधानी दमिश्क़ के क़रीब स्थित पूर्वी ग़ूता के इलाक़े को पूरी तरह आज़ाद कराया जा रहा है।

इस समय सेना और घटक फ़ोर्सेज़ ने 90 प्रतशित इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है और स्थानीय लोगों ने पटाख़े छोड़कर ख़ुशिया मनाई हैं।

शुक्रवार की शाम तक पूर्वी ग़ूता के कई नए इलाक़े आज़ाद हो गए जिसके बाद इस इलाके के लोगों ने तथा सबसे बढ़कर राजधानी दमिश्क़ के लोगों ने ख़ुशियां मनाईं।

गूत़ा में मिलने वाली विजय पर दमिश्क़ में जश्न का माहौल छा गया और सीरिया के मीडिया ने इसकी तसवीरें और वीडिया क्लिप दिखाईं।

शुक्रवर को पूर्वी गूता का हरस्ता इलाक़ा आतंकियों से ख़ाली कराया गया। शहर में मौजूद आतंकी अपने परिवारों के साथ वहां से इदलिब की ओर रवाना हो गए। आतंकियों ने समझौते के आधार पर अपने भारी हथियार छोड़ दिए जिसके बदले में सीरियाई सरकार ने उन्हें उनके परिवारों के साथ इदलिब जाने की अनुमति दे दी।

अब ग़ूता के इलाक़े में केवल दूमा शहर को आतंकियों के नियंत्रण से आज़ाद कराना बाक़ी है।

सीरियाई सेना ने घटकों के साथ मिलकर एक महीना पहले पूर्वी ग़ूता के इलाक़े को आज़ाद कराने के लिए आप्रेशन शुरू किया जिस पर पिछले सात साल से आतंकियों का नियंत्रण था। यहीं से आतंकी राजधानी दमिश्क़ पर हमले करते रहते थे।