सीरियाः दमिश्क पर मार्टर गोलों से हमला , 13 हताहत व घायल
सीरिया की राजधानी दमिश्क में आतंकवादियों के मार्टर गोलों से किये गये आक्रमण में 13 लोग हताहत और घायल हुए हैं।
दमिश्क़ में पुलिस ने शनिवार को बताया है कि आतंकवादी गुटों ने दमिश्क़ के आवासीय क्षेत्रों पर 16 राकेट दागे जिससे 4 आम नागरिक मारे गये और 9 अन्य घायल हो गये।
दूसरी ओर पूर्वी गोता के " हरस्ता" नगर से आतंकवांदियों और उनके परिजनों को बाहर निकालने का अभियान खत्म हो गये और आतंकवादी अपने परिवारों के साथ उत्तरी सीरिया के " एदलिब" प्रांत चले गये।
आतंकियों ने समझौते के आधार पर अपने भारी हथियार छोड़ दिए जिसके बदले में सीरियाई सरकार ने उन्हें उनके परिवारों के साथ इदलिब जाने की अनुमति दे दी।
हरस्ता से हथियारबंद गुटों से निकलने के साथ ही इस नगर पर आतंकवादियों का क़ब्ज़ा खत्म हो गया और सीरियाई सैनिक नगर में तैनात होकर बारुदी सुरंगें निष्क्रिय कर रहे हैं। (Q.A.)