ओमान ने फ़िलिस्तीनी जनता के वैध अधिकारों पर बल दिया
ओमान के विदेशमंत्री ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी जनता के अधिकारियों की प्राप्ति और उनकी स्वाधीनता और स्वतंत्रता के लिए उनका देश फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करता है।
फ़िलिस्तीन की वफ़ा न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार ओमान के विदेशमंत्री यूसुफ़ बिन अलवी ने मंगलवार को मसक़त में फ़िलिस्तीन के फ़त्ह आंदोलन की केन्द्रीय समिति के सचिव जिब्राइल रजूब से मुलाक़ात में कहा कि तेल अवीव और रामल्लाह के बीच होने वाला कोई भी समझौता जो अंतर्राष्ट्रीय समझौतों और क़ानूनों के अनुसार न हों वह ओमान को अस्वीकार्य नहीं हैं।
श्र यूसुफ़ बनी अलवी ने कहा कि फ़िलिस्तीन समस्या के हल के लिए पेश किया सुझाव 4 जून 1967 की सीमाओं तथा बैतुल मुक़द्दस की राजधानी वाले फ़िलिस्तीनी देश के गठन पर आधारित होना चाहिए।
इस मुलाक़ात में फ़िलिस्तीन के फ़त्ह आंदोलन की केन्द्रीय समिति के सचिव जिब्राइल रजूब ने भी फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन में ओमान के दृष्टिकोण का स्वागत करते हुए अतिग्रहण की पूर्ण समाप्ति और बैतुल मुक़द्दस की राजधानी वाले फ़िलिस्तीनी देश के गठन पर बल दिया। (AK)