ज़ायोनी मंत्री ने हमास को धमकी दी
ज़ायोनी शासन के आवास मंत्री ने फ़िलिस्तीनियों की भव्य रैली के दृष्टिगत हमास के नेताओं को हत्या की धमकी दी है।
योआओ गालान्त ने गुरुवार को धमकी दी है कि अगर वापसी के अधिकार के नाम से फ़िलिस्तीनियों ने रैली निकाली तो इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के नेताओं विशेष कर यहया सिन्वार को ग़ज़्ज़ा में मार डाला जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगर हमास ने कोई भी ग़लती की तो यहया सिन्वार और और हमास के सभी नेताओं की हत्या कर दी जाएगी। ज़ायोनी शासन के आवास मंत्री ने दावा किया कि फ़िलिस्तीनी प्रशासन के साथ इस्राईल का सुरक्षा सहयोग जारी है और सेना व सूचना विभाग पर अंततः जिसका कंट्रोल होगा वह इस्राईल है।
ज्ञात रहे कि फ़िलिस्तीनी गुटों ने घोषणा की है कि शुक्रवार 30 मार्च को ग़ज़्ज़ा पट्टी में "वापसी के अधिकार" के नाम से एक विशाल रैली निकाली जाएगी। ज़ायोनी शासन ने कहा है कि उसे इस रैली के अवसर पर अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में स्थिति के विस्फोटक हो जाने की आशंका है। (HN)