सऊदी सैन्य ठिकाने पर यमन का एक और बैलिस्टिक मिसाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i60256-सऊदी_सैन्य_ठिकाने_पर_यमन_का_एक_और_बैलिस्टिक_मिसाइल_हमला
यमनी सेना ने सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत नजरान में सऊदी सेना के एक ठिकाने पर बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१८ १३:०८ Asia/Kolkata
  • सऊदी सैन्य ठिकाने पर यमन का एक और बैलिस्टिक मिसाइल हमला

यमनी सेना ने सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत नजरान में सऊदी सेना के एक ठिकाने पर बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर किया है।

रविवार को यमनी टीवी चैनल अल-मसीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी सैन्य ठिकाने को कम दूरी तक मारक क्षमता वाले बद्र-1 मिसाइल से निशाना बनाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी मिसाइल हमले में सऊदी सेना को जानी व माली नुक़सान हुआ है।

हालांकि सऊदी सेना ने दावा किया है कि उसकी मिसाइल रक्षा प्रणाली ने यमन के इस मिसाइल को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में नष्ट कर दिया।

यमनी सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन, सऊदी अरब के हवाई हमलों के जवाब में निरंतर बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर कर रहे हैं।

25 मार्च की यमनी सेना ने रियाज़ और दूसरे इलाक़ों पर 7 बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर किए थे। msm