इराक़ में "दाइश का जल्लाद" मारा गया
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का एक सरग़ना जो "दाइश का जल्लाद" के नाम से कुख्यात था, पश्चिमी इराक़ के अंबार प्रांत के रेगिस्तानी क्षेत्र में एक कार्यवाही में मारा गया।
इरना के अनुसार, इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने रविवार को बताया कि दाइश के इस जल्लाद का नाम अबू ताहा त्यूनिसी था जो अंबार प्रांत के मरुस्थल में इराक़ी सुरक्षा बल की विशेष टुकड़ी की कार्यवाही में अपने 9 साथियों के साथ मारा गया।
रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यवाही के दौरान तकफ़ीरी आतंकियों की कई गुप्त सुरंगों का पता चला, जहां से हथियार, मादक पदार्थ और शराब की बोतलें भी बरामद हुयीं।
इराक़ में दिसंबर 2017 में दाइश के संस्थागत वजूद के अंत का एलान होने के बावजूद, इस देश में तकफ़ीरी आतंकियों के छिटपुट हमले बग़दाद के उपनगरीय क्षेत्रों, उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमोत्तरी इराक़ में जारी हैं। (MAQ/N)