फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईल के अपराध, मानवाधिकारों का उल्लंघन है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i60454-फ़िलिस्तीनियों_के_विरुद्ध_इस्राईल_के_अपराध_मानवाधिकारों_का_उल्लंघन_है
क्यूबा के विदेशमंत्रालय ने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईल के अपराधों को मानवाधिकारों का हनन बताया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०४, २०१८ १६:३६ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईल के अपराध, मानवाधिकारों का उल्लंघन है

क्यूबा के विदेशमंत्रालय ने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईल के अपराधों को मानवाधिकारों का हनन बताया है।

क्यूबा की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार क्यूबा के विदेशमंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में ज़ायोनी शासन के हालिया अपराधो की निंदा करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईल की हिंसाएं, मानवाधिकार और संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र का खुला और गंभीर उल्लंघन है।

क्यूब के विदेशमंत्रालय के द्विपक्षीय मामलों के प्रबंधक एमीलियू लोसादो ने कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में इस्राईली सैनिकों की पाश्विक कार्यवाही, मानवाधिकार और संयुक्त राष्ट्रसंघ के घोषणापत्र का खुला उल्लंघन है जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है।

ज्ञात रहे कि हज़ारों फ़िलिस्तीनियों ने शुक्रवार को धरती दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर ग़ज़्ज़ा पट्टी में स्वदेश वापसी के नारे के साथ प्रदर्शन किया जिस पर इस्राईली सैनिकों ने हमला कर  दिया था। 

इन हमलों में कम से कम 18 फ़िलिस्तीनी हताहत और एक हज़ार 900 से अधिक फ़िलिस्तीनी घायल हुए थे। (AK)