सऊदी अरब ने क़तर का ज़मीनी रास्ता भी किया बंद
सऊदी अरब ने क़तर सीमा पर 60 किलोमीटर तक पानी की नहर खोदकर ज़मीनी रास्ता पूरी तरह से बंद करने का फ़ैसला किया है।
मेहर समाचार एजेंसी रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब के आले सऊद शासन ने क़तर के ख़िलाफ़ एक और शत्रुतापूर्ण क़दम उठाते हुए ज़मीनी सीमा को पूरी तरह बंद करने का फ़ैसला किया है। “सबक़” नामक वेबसाइट के मुताबिक़ सऊदी अरब ने क़तर सीमा पर 60 किलोमीटर लंबी नहर खोदने का फ़ैसला किया है। सऊदी अरब क़तर सीमा पर खोदे जाने वाली नहर 200 मीटर चौड़ी और 20 मीटर गहरी होगी और साथ ही सऊदी अरब ने बनने वाली नहर के दक्षिणी भाग में एक पांच सितारा होटल बनाने का भी फ़ैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, बहरैन और मिस्र ने क़तर पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाकर उसकी ज़मीनी,हवाई और समुद्री सीमा को बंद कर दिया है, सऊदी अरब द्वारा 60 किलो मीटर नहर खोद कर ज़मीनी रास्ते को बंद करना भी उसी प्रतिबंधों का सिलसिला माना जा रहा है। (RZ)