सीरिया, अलबाब शहर में धमाका, 13 हताहत
सीरिया के सूत्रों ने सीरिया के उत्तरी शहर अलबाब में भीषण धमाके की सूचना दी है जिसमें 13 लोग मारे गये हैं।
मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के सूत्रों ने बताया है कि यह धमाका शहर की मस्जिद के निकट हुआ जिसमें कई नमाज़ी घायल हुए हैं। सीरिया के अलबाब शहर पर तुर्की की सेना का नियंत्रण है।
तुर्की की सेना ने 20 जनवरी 2018 से सीरिया के उत्तरी शहर इफ़रीन में सैन्य कार्यवाही आरंभ किया है। सीरिया के विदेशमंत्रालय ने देश के भीतर तुर्क सैनिकों के हमलों को राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता के विरुद्ध बताया है।
सीरिया के अधिकारियों ने देश में तुर्क सेना के हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।
सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि दूमा में मौजूद जैशुल इस्लाम के आतंकवादियों ने सेना की प्रगति को रोकने के उद्देश्य से बारूदी सुरंगें बिछा दी हैं किन्तु सीरिया की सेना ने रास्ते में लगे बमों और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय कर दिया है और क्षेत्र की ओर अपनी प्रगति जारी रखी है। (AK)