क़तर के अमीर सऊद अरब की यात्रा करेंगे!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i60716-क़तर_के_अमीर_सऊद_अरब_की_यात्रा_करेंगे!
क़तर के अमीर शेख़ तमीम बिन हमद आले सानी अरब संघ के 29वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब जायेंगे।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०८, २०१८ १८:२९ Asia/Kolkata
  • क़तर के अमीर सऊद अरब की यात्रा करेंगे!

क़तर के अमीर शेख़ तमीम बिन हमद आले सानी अरब संघ के 29वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब जायेंगे।

 

कुवैत के अख़बार अल-राय की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में क़तर के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

क़तर संकट के बाद अरब संघ का यह पहला शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है।

जून 2017 में सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, बहरैन और मिस्र ने आतंकवाद के समर्थन और ईरान से संबंध रखने के जुर्म में क़तर पर प्रतिबंध लगा दिए थे और उसकी घेराबंदी कर दी थी।

इन देशों ने क़तर के साथ दोबारा संबंध बहाल करने के लिए 13 शर्तें रखी थीं, जिसे उसने ठुकरा दिया था।

शनिवार को क़तर के विदेश मंत्रालय लूलू राशिद ने कहा था कि अरब संघ के महासचिव अहमद अबुल ग़ैज़ ने व्यक्तिगत रूप से दोहा को इस सम्मेलन के आमंत्रित किया है।

अरब संघ का शिखर सम्मेलन 15 अप्रैल को सऊदी अरब के शर्क़िया इलाक़े में आयोजित होगा। msm